जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने रन फॉर तिरंगा रैली का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने रन फॉर तिरंगा रैली का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 4 अगस्त (अरुण शर्मा)। जे.सी.बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए फरीदाबाद ने आज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पूरे देश में चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता लाने के लिए भारतीय विकास परिषद फरीदाबाद के सहयोग से शहर में रन फॉर तिरंगा रैली का आयोजन किया। रैली में विश्वविद्यालय के 700 से ज्यादा विद्यार्थियों बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
रैली को कुलपति प्रो. एस. के. तोमर एवं कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग ने विश्वविद्यालय के कलाम चैक से रवाना किया। राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए यह रैली विश्वविद्यालय से निकलकर सेक्टर-7, 10 और 11 सहित आसपास के सेक्टरों से होती हुई विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुई। रैली में विश्वविद्यालय के फैकल्टी और स्टाफ के सदस्यों ने भी शामिल हुए। रैली को स्थानीय पुलिस प्रशासन का भूरपूर सहयोग मिला और लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।
इस अवसर पर बोलते हुए कुलपति प्रो. एस.के. तोमर ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों में देशभक्ति की भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण को देखकर बहुत अच्छा लगा। यह निश्चित रूप से हर घर तिरंगा अभियान की सफलता में योगदान देगा। इस दौरान विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। रैली का संचालन डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. लखविंदर सिंह, निदेशक युवा कल्याण प्रो. प्रदीप डिमरी, प्रोक्टर प्रो. मुनीश वशिष्ठ और डिप्टी डीन डॉ. अनुराधा पिल्लई की देखरेख में किया गया।
इससे पहले विश्वविद्यालय से रैली की शुरूआत छात्र की तीन टुकडिय़ों में हुई, जिसमें एनसीसी कैडेट और एनएसएस वालंटियर्स भी शामिल हुए। खेल अधिकारी डॉ सुनीता कोक, एनसीसी समन्वयक डॉ ओपी मिश्रा और डॉ शैलेंद्र सहित संकाय समन्वयक के नेतृत्व में प्रत्येक दल ने आसपास के सेक्टरों के अंदरूनी क्षेत्रों को कवर किया।
विश्वविद्यालय में भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने रैली का स्वागत किया और छात्रों को जलपान वितरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राज कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिनेश गर्ग, दिनेश अग्रवाल, बीएम अग्रवाल, तमन्ना अग्रवाल, गरिमा अग्रवाल और पूनम गर्ग शामिल थीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!