हर घर तिरंगा अभियान के तहत 4 अगस्त को शहर में विशाल साइकिल जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 4 अगस्त को शहर में विशाल साइकिल जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी।

😊 Please Share This News 😊

          फरीदाबाद, 1 अगस्त (अरुण शर्मा)। जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 4 अगस्त को शहर में विशाल साइकिल जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ दोपहर 3 बजे सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क से होगा। इसके पश्चात यात्रा शायद 6 बजे ओमेक्स वल्र्ड स्ट्रीट पहुंचेगी। ओमेक्स वल्र्ड स्ट्रीट में सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा बैंड की मधुर स्वर ध्वनियों के बीच भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। ओमेक्स वल्र्ड स्ट्रीट में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को सीनियर टाउन प्लानर रेणुका सिंह ने ओमेक्स वल्र्ड स्ट्रीट का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन साइकिल यात्रा को लेकर वीरवार को फरीदाबाद में विभिन्न स्थानों पर लोगों को प्रेरित करके जागरूकता अभियान चलाएगा। जिसका समापन सेक्टर-79 वल्र्ड स्ट्रीट पर किया जायेगा।
समापन समरोह के मद्देनजर सीनियर टाउन प्लानर रेणुका सिंह ने आज ओमेक्स वल्र्ड स्ट्रीट मॉल के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया तथा समापन काय्र्रकम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि आगामी वीरवार को तिरंगा साईकिल रैली सेक्टर-12 खेल परिसर से शुरू होकर शहर में विभिन्न स्थानों से होते हुए ओमेक्स वल्र्ड स्ट्रीट माल तक जाएगी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जगह जगह लोगों को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।
आपको बता दे कि केंद्रीय राजयमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्यातिथि के रूप में, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शिरकत कर जान जागरण साईकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इस दौरान बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा, फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, तिगांव के विधायक राजेश नागर, पृथला के विधायक नयनपाल रावत, एनआईटी विधायक नीरज शर्मा और मुख्यमंत्री के राजीनीतिक सचिव अजय गौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर ओमेक्स वल्र्ड स्ट्रीट के चेयरमैन रोहताश गोयल, ओएसडी रोहताश, अनिल रावल, प्रशांत परिदा, मानव गोपाल सहित कई अधिकारीगण मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!