हरियाणवी वेशभूषा में महिलाओं ने पुराने रीति- रिवाजों के अनुसार धूमधाम से मनाई तीज। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणवी वेशभूषा में महिलाओं ने पुराने रीति- रिवाजों के अनुसार धूमधाम से मनाई तीज।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 30 जुलाई (अरुण शर्मा )। राजनीति के साथ-साथ हरियाणवी संस्कृति को बचाने का संकल्प लेते हुए एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने अपने सिरोही फार्म हाऊस पर तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति को बचाने के लिए महिलाओं को भी संकल्प दिलाते हुए आने वाली पीढिय़ों को जागरूक करने का फैसला लिया।
इस अवसर पर महिलाओ ने झूलों का आनंद लिया और लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। प्रोग्राम में महिलाओं ने जमकर डांस किया, कार्यक्रम में हरियाणवी वेशभूषा में महिलाओं ने पींग पर झूला झूला, पुराने रीति-रिवाजों अनुसार तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया। विधायक नीरज शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमति मधु शर्मा ने बताया कि हरियाली तीज का हमारे समाज में विशिष्ट महत्व है। इस दिन महिलाएं तीज की पूजा से पहले सजती हैं, संवरती हैं और 16 श्रृंगार करती हैं और भगवान से अखंड सुहाग की कामना करती हैं। अखंड सौभाग्य के लिए किए जाने वाले इस व्रत में महिलाएं मां पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करती हैं। इसमें चूड़ी, सिंदूर, कंगन, मेहंदी, साड़ी, चुनरी आदि शामिल होता है। इन सामग्री को अर्पित करने के साथ ही महिलाएं माता पार्वती से अखंड सौभाग्य का वरदान मांगती हैं।
गुडगांव से पार्षद अश्विनी शर्मा की धर्मपत्नी सुनीता शर्मा ने भी हरियाली तीज के उत्सव के बारे में यह बताया कि पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं तीज का व्रत रखती हैं। कुंवारी लड़कियां भी यह व्रत रखती हैं, ऐसी मान्यता है कि यह व्रत रखने से खुशनुमा जीवन मिलता है। तीज पर एक रस्म सिंधारे की भी होती है जो एक दिन पहले मनायी जाती है। सिंधारा सुहागिनों के लिए बहुत खास है। इस दिन सुहागिनें मायके से आए साज, श्रृंगार के सामानों से तैयार होती हैं। सिंधारे पर दुल्हन के मायके से उसके लिए खूब सारी मिठाइयां आती हैं। वे नए कपड़े पहनकर, मेहंदी लगाती हैं और अपनी पसंदीदा चीजें खाती हैं।
इस मौके पर धर्मपत्नी श्रीमति मधु शर्मा, भाभी सुमन शर्मा, मंजू शर्मा, गुडगांव से पार्षद अश्विनी शर्मा की धर्मपत्नी सुनीता शर्मा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमति सोनू चौधरी, विधायक नीरज शर्मा की बहू मीनाक्षी शर्मा, स्वांजली शर्मा, पायल शर्मा, डा. दीपाली शर्मा, भतीजी हिमानी शर्मा, इशा शर्मा, भांजी महक वोहरा एवं एनआईटी क्षेत्र की महिलाओ ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!