स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 30 जुलाई (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।गिरफ्तार आरोपियों में अरविन्द उर्फ कंप्यूटर, राहुल उर्फ भोला और सौरभ उर्फ चुना का नाम शामिल है। आरोपी अरविंद और राहुल उर्फ भोला फरीदाबाद के गांव रिवाजपुर का तथा सौरभ उर्फ चुना फरीदाबाद के गांव को भूपानी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी अरविंद और सौरभ उर्फ चुना को देशी कट्टा व जिंदा रौंद सहित गांव रिवाजपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना भूपानी में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की गई जिसमें आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अरविंद ने अपने साथी सौरव उर्फ चुना के साथ मिलकर थाना खेड़ी पुल क्षेत्र में मोबाइल फोन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अरविंद देशी कट्टा व जिंदा रौंद को स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते समय लोगों को डराने के लिये अपने साथी राहुल के साथ मथुरा रेलवे स्टेशन से 5000 रुपये में किसी अनजान व्यक्ति से खरीदकर लाया था। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!