हरियाणा स्टेट ग्रेप्लिंग चैम्पियनशिप 2022 में फरीदाबाद के खिलाडियों ने गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल किया हासिल। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा स्टेट ग्रेप्लिंग चैम्पियनशिप 2022 में फरीदाबाद के खिलाडियों ने गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल किया हासिल।

😊 Please Share This News 😊

            फरीदाबाद, 25 जुलाई (अरुण शर्मा)। हरियाणा स्टेट ग्रेप्लिंग चैम्पियनशिप 2022 में फरीदाबाद के खिलाडियों ने गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। ऑरटूएफ  मॉशर्ल आर्ट एकेडमी एवं ग्रेप्लिंग एसोसिएशन फरीदाबाद के जनरल सैक्ट्री दुष्यंत सैनी एवं प्रधान दिवाकर सैनी ने बताया कि हरियाणा स्टेट ग्रेप्लिंग चैम्पियनशिप एमएएसडी पब्लिक स्कूल पानीपत में आयोजित की गई, जिसमें फरीदाबाद के खिलाडियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल व सिल्वर मैडल हासिल किया। चैम्पियनशिप में दीपक कुमार 22 वर्षीय 70 किलोग्राम भार वर्ग, पिंकी 23 वर्षीय 60 किलोग्राम भार वर्ग, करण 17 वर्षीय 60 किलोग्राम भार वर्ग, टेकराज अवस्थी 23 वर्षीय 65 किलोग्राम भार वर्ग, कनक मंडल 22 वर्षीय 84 किलोग्राम भार वर्ग, अविनाश 28 वर्षीय 77 किलोग्राम भार वर्ग, यश 10 वर्षीय 36 किलोग्राम भार वर्ग, विशाल 9 वर्षीय 30 किलोग्राम भार वर्ग, धु्रव 14 वर्षीय 35 किलोग्राम भार वर्ग, प्राखर श्रीवास्तव 29 वर्षीय 66 किलोग्राम भार वर्ग खिलाडियों ने भाग लिया। दुष्यंत सैनी व दिवाकर  सैनी ने खिलाडियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!