देश शान हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर और भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

देश शान हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर और भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 24 जुलाई (अरुण शर्मा)। डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला प्रशासन कार फ्री डे पर साइकिल यात्रा करके बुधवार को फरीदाबाद में विभिन्न स्थानों पर लोगों को प्रेरित करके जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। देश शान हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर तथा इमारत पर 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। फरीदाबाद में सात लाख घरों और एक लाख  अन्य सभी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहरायेगा।
आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में देश में स्वतंत्रता 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिला में लोगों को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएसआर के जरिए राष्ट्रीय ध्वजों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को एक राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र की आन बान और शान राष्ट्रीय ध्वज हर घर तिरंगा अभियान को  एक जन अभियान बनाया जाएगा और उसमें सरकार के साथ-साथ धार्मिक, सामाजिक, गैर सरकारी संस्थाओं, राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों सहित आम जनता की भी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इस हर घर तिरंगा अभियान के तहत आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रदेश के  सभी घरों के साथ साथ सरकारी व निजी भवनोंए फैक्ट्रियों, दुकानों, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों, अस्पतालों सहित तमाम प्रतिष्ठानों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!