शिरडी के साईं बाबा स्कूल में बच्चों के लिए रंगारंग व मनमोहक मैजिक शो का किया गया आयोजन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

शिरडी के साईं बाबा स्कूल में बच्चों के लिए रंगारंग व मनमोहक मैजिक शो का किया गया आयोजन !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 15 जुलाई (अरुण शर्मा)। रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति एवं शिरडी साई बाबा टैम्पल सोसायटी के सहयोग से शिरडी साई बाबा स्कूल में बच्चों के लिए रंगारंग व आश्चर्य चकित कर देने वाला मैजिक शो का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की प्रिंसिपल और अध्यापिकाओं ने भी बच्चों के साथ इस मैजिक शो में भाग लिया। इस मैजिक शो में सुप्रसिद्ध जादूगर तुलसी ने अपने जदूगरी के कारनामों से सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में बेहतरीन जादूगरी के कारनामें दिखाए, जिसे देखकर सभी आश्चार्य चकित रह गये। उन्होंने बच्चों को आश्वासन दिया कि जो बच्चे अनुशासन में रहेंगेए अच्छे से पढ़ेंगे और अच्छे नम्बर लाऐंगे उन बच्चों को वे जादू करना सीखाऐंगे।
इस अवसर पर रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति के प्रेजिडेंट लव विज, संदीप सिंघल शामिल हुए। साई धाम के अध्यक्ष डा. मोतीलाल गुप्ता ने जादूगर तुलसी को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। प्रिंसिपल बीनू शर्मा ने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!