क्राइम ब्रांच की टीम ने लूट की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

क्राइम ब्रांच की टीम ने लूट की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 12 जुलाई (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने लूट की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियो में कृष्णा उर्फ  राहुल और राहुल उर्फ  राजा का नाम शामिल है। आरोपी कृष्णा उर्फ  राहुल मूल रुप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव गरारे का तथा वर्तमान में फरीदाबाद के आजाद नगर में किराए पर तथा आरोपी राहुल उर्फ  राजा मूल रुप से पलवल के गांव चांदहट का तथा वर्तमान में बल्लभगढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी में किराए पर रहता है। सेक्टर 25 से गांव रनहेड़ा खेड़ा की तरफ वाले मार्ग पर गस्त के दौरान दोनों आरोपियो ने क्राइम ब्रांच टीम की गाडी को लूटने की नियत से रुकवाया गाडी के अंदर पुलिस देखकर आरोपी भागने लगे जिन्हें पुलिस टीम ने मौके पर ही लोहे की 2 रॉड के साथ काबू कर लिया। आरोपियों के खिलाफ लूट की धाराओं में थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आरोपोयों से पूछताछ में समाने आया कि दोनों आरोपियों ने ईद की पार्टी करने के लिए लूट की योजना बनाई। आरोपियों ने किसी अंजान व्यक्ति से अभी 14-15 दिन पहले बदरपुर बॉर्डर से चोरी की मोटरसाईकिल 5000 रूपए में किसी अंजान व्यक्ति से खरीदी थी। आरोपियों ने पहले छोटी-मोटी चोरियां कर रखी है। आरोपियों से बरामद चोरी की मोटरसाईकिल थाना सेक्टर 58 के चोरी के मुकदमें की है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियो को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!