दिल्ली की तरफ  से फरीदाबाद आ रही वैगनार कार सवार के साथ हुई लूट ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दिल्ली की तरफ  से फरीदाबाद आ रही वैगनार कार सवार के साथ हुई लूट !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 12 जुलाई (अरुण शर्मा)। रात्रि करीब 10 बजे दिल्ली की तरफ  से फरीदाबाद आ रही वैगनार कार सवार के साथ हुई लूट की सूचना पर पीसीआर 197 की टीम, थाना प्रबंधक सराय और क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची पीडित से जानकारी लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
जानकारी के अनुसार पीडित मोहम्मद इबरार अपने दोस्त के साथ दिल्ली से अपने घर आ रहा था जिसके साथ थाना सराय एरिया में कार आई-10 में सवार 4 आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए उससे 5000 रूपएऔर मोबाईल फोन लेकर फरार हो गए थे।  मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल 4 आरोपियों को मानव रचना-पाली रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी शाकिल खान और हुम्मकदीन उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले के गांव पुनदली के तथा आरोपी आसीफ और इरफान अली दिल्ली के दयालपुर के रहने वाले है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग अवैध हथियार तथा लूटे गए पैसे की बरामदगी के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!