स्कूल स्टाफ और छात्रों ने 1001 फल और छायादार पेड़ लगाने का लिया संकल्प ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

स्कूल स्टाफ और छात्रों ने 1001 फल और छायादार पेड़ लगाने का लिया संकल्प !

😊 Please Share This News 😊

         फरीदाबाद, 9 जुलाई (अरुण शर्मा)।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्कूल स्टाफ और छात्रों ने 1001 फल और छायादार पेड़ लगाने का संकल्प लिया।

फरीदाबाद विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन के संयुक्त प्रयास से आज स्कूल के तिगांव स्थित कैंपस से वन महोत्सव की शुरुआत की गई। महोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे फरीदाबाद के जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव द्वारा वृक्षारोपण करके की गई। जिला उपायुक्त जितेंदर यादव का स्वागत स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव ने बुक्के भेंट करके किया। इस अवसर पर जितेन्द्र यादव ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पेड़ों की कीमत अमूल्य है। पेड़ हमारी पृथ्वी और पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जंतुओं और मनुष्य के लिए अनिवार्य है। अगर पेड़ नहीं होंगे तो हमारा पृथ्वी पर जीवित रहना असंभव हो जायेगा। इसलिए यह सभी का नैतिक कत्र्तव्य है कि अपने आस पास पेड़ लगायें।
पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल दवारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें खुशी होती है कि स्कूल शिक्षा के प्रसार के साथ-साथ अपनी नैतिक जिम्मेदारी भी निभा रहा है। स्कूल ने हाल ही में ऊर्जा जरूरतों के लिए सोलर प्लांट लगाया है।
कार्यक्रम के बारे में बताते हुए स्कूल के डायरेक्टर एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन के प्रेजिडेंट दीपक यादव ने बताया कि आज से हम वन महोत्सव की शुरुआत कर रहे हैं जिसके तहत स्कूल के स्टाफ  और छात्रों ने अपने आस पास 1001 फलदार और छायादार पेड़ लगाने का संकल्प लिया है और इस संकल्प को जल्दी से जल्दी पूरा किया जायेगा।
इस अवसर पर रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3011 के गवर्नर रोटेरियन अशोक कंटूर और जिला वन अधिकारी राजकुमार गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रहे। रोटेरियन अशोक कंटूर ने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हमारा परम् कत्र्तव्य है। लेकिन ज़्यादातर लोग इस विषय को समझने के लिए तैयार नहीं।
इस अवसर पर जेपी मल्होत्रा, नानकचंद चेयरमैन, डॉ. वीरेन्द्र, विक्रम सिंह एडवोकेट जिला पार्षद, अमित आर्य, राजीव सिक्का, डॉ. राहुल, विनय रस्तोगी, सौरभ मित्तल व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!