महिला थाने की टीम ने महिला अपराध के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

महिला थाने की टीम ने महिला अपराध के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 4 जुलाई (अरुण शर्मा)पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया की टीम ने महिला विरुद्ध अपराध के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अखिलेश है जो फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी का रहने वाला है। महिला थाना एनआईटी में आरोपी के खिलाफ एक युवती का पीछा करने, रास्ता रोककर उसपर शादी का दबाव बनाने तथा मना करने पर मारपीट करके जान से मारने की धमकी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें पीड़ित युवती ने बताया कि वह फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी की रहने वाली है और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। वह आरोपी अखिलेश को पिछले 2 साल से जानती है जो राजीव कॉलोनी में ही रहता है। उसने बताया कि उसकी कभी-कभी आरोपी के साथ फोन पर बात होती थी जो पिछले 6-7 महीने से अब उससे बात नहीं कर रही। आरोपी उस पर बात करने का दबाव बनाता है और जब युवती घर से कंपनी आती जाती है तो आरोपी उसका पीछा करता है और उससे पर शादी करने का दबाव बनाता है। 2 जुलाई को शाम 5:00 बजे जब युवती छुट्टी के बाद कंपनी से वापस घर आ रही थी तो आरोपी ने उसका रास्ता रोका और उसपर बात करने का दबाव बनाया तो युवती ने कहा कि वह उससे कोई मतलब नहीं रखना चाहती। युवती ने उसका रास्ता छोड़ने के लिए कहा तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की जिससे युवती को चक्कर आ गया और वह नीचे गिर गई। आरोपी मारपीट के पश्चात मौके से फरार हो गया। कंपनी के लोगों ने युवती को उठाया और उसे घर छोड़कर गए। इसके पश्चात युवती ने महिला थाना एनआईटी में युवती की शिकायत पर थाने में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। महिला थाना की टीम ने इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को थाने बुलाकर पूछताछ की जिसमें सामने आया कि आरोपी की उम्र 30 वर्ष है और वह सेक्टर 58 स्थित एक कंपनी में वेल्डिंग का कार्य करता है। आरोपी युवती से शादी करना चाहता था परंतु उसके मना करने पर उसने युवती के साथ मारपीट की तथा मौके से फरार हो गया। इसके पश्चात पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!