क्राइम ब्रांच की टीम ने युवक को अवैध हथियार के साथ पकड़ा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

क्राइम ब्रांच की टीम ने युवक को अवैध हथियार के साथ पकड़ा।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 4 जुलाई(अरुण शर्मा)पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 की टीम ने अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विजय कुमार है जो ओल्ड फरीदाबाद के बाड़ मोहल्ला का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम पुलिस थाना ओल्ड एरिया में गश्त कर रही थी कि उन्हें आरोपी के पास अवैध हथियार होने की सूचना प्राप्त हुई जिसके पश्चात क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को अवैध हथियार सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल बरामद की गई। आरोपी से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह पिस्टल शौक के लिए अपने पास रखता था और वह इसे मथुरा से खरीदकर लाया था। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!