जिले में शनिवार को कोरोना वायरस के 52 केस आये पॉजिटिव ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जिले में शनिवार को कोरोना वायरस के 52 केस आये पॉजिटिव !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 2 जुलाई (अरुण शर्मा)। जिले में शनिवार को कोरोना वायरस के 52 मामले पॉजिटिव आए हैं। जबकि 59 लोग स्वस्थ भी हुए। जिला में कोरोना का रिकवरी रेट भी 99.11 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिले में कोरोना पॉजिटिव के 10 केस अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 427 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या 437 है। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में आज 1608 लोगों के टेस्ट किए गए। जबकि जिला फरीदाबाद में 1674460 लोगों द्वारा अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 131938 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए व 1540763 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिला में 1503 लोगों के रिजल्ट आने बाकी हैं। जिले में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 7.88 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.11 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.33 प्रतिशत है।
क्या कहते है नोडल अधिकारी
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में 1758539 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1754178  हो गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!