बिजली विभाग के फरार चल रहे कैशियर को किया गिरफ्तार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बिजली विभाग के फरार चल रहे कैशियर को किया गिरफ्तार !

😊 Please Share This News 😊

          फरीदाबाद, 23 जून ( अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच 65 की टीम ने फरार बिजली विभाग के कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम बुध सिंह है, जो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के चूल्हा गांव का रहने वाला है। दिसंबर 2018 बुध सिंह की नियुक्ति फरीदाबाद के बदरोला बिजली विभाग कार्यालय में कैशियर के पद पर हुई थी जो जनवरी 2021 तक वहां पर तैनात रहा। विभाग का ऑडिट हुआ तो वर्ष 2019 तथा 2020 की केशबुक गायब मिली तथा ऑडिट के दौरान करीब 1937101 रुपए का गबन पाया गया। गबन पाए जाने पर बिजली विभाग एक्सइएन के माध्यम से पुलिस थाना तिगांव में दिनांक 18 अक्टूबर 2021 को मुकदमा दर्ज किया गया तथा बुध सिंह का तबादला सिरसा के नाथूसरी कर दिया गया। आरोपी ने सिरसा में अपनी ड्यूटी ज्वाइन नहीं की और वहीं से फरार हो गया। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर सुरेश, हवलदार दिनेश तथा सिपाही राहुल की टीम ने कल आरोपी को फरीदाबाद के सेक्टर 23 से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा बिजली विभाग में दिनांक 24-02-1992 को भर्ती हुआ था। 2018 में बदरोला कार्यालय में कैशियर के पद पर नियुक्ति होने के बाद बिजली विभाग में आम जनता का बिजली बिल जमा करने व विभाग के सम्बंधित कैश का इन्चार्ज होते हुए लालच में आकर उसने लाखों रूपये का गबन करके कैश बुक को गायब कर दिया ताकि कोई सबूत ना मिल सके। आरोपी को अदालत में पेश करके दे दिन का पुलिस रिमांड पर लिया। जिसमें मामले में गहनता से पूछताछ करके आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!