एसीपी बड़खल ने समाज में नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान के बारे में किया जागरूक ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

एसीपी बड़खल ने समाज में नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान के बारे में किया जागरूक !

😊 Please Share This News 😊

           फरीदाबाद, 23 जून (अरुण शर्मा)। एसीपी बडखल ने प्याला गांव  में एक सभा का आयोजन कर लोगों को समाज में नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया है। उन्होंने बताया की आधुनिक समय में नशा का प्रचलन बहुत बढ़ गया है। जानकारों की मानें तो पूर्व में भी नशा किया जाता था। हालांकि, इसका उद्देश्य समाज को दूषित करना कतई नहीं था लेकिन आजकल नशा की परिभाषा बदल गई है। आजकल बच्चे-बड़े सभी नशे करते हैं। बच्चे तो कई प्रकार के नशा करने लगे हैं, जिनमें शराब, ड्रग्स और हेरोइन शामिल हैं। बच्चों का नशे में रहना गंभीर चिंता का विषय है। बच्चों के हाथ में देश का भविष्य होता है। इससे आने वाली पीढ़ी पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही खपत अधिक होने से अवैध तस्करी भी जमकर हो रही है।
फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत पुलिस की गाड़ी विभिन्न स्थानों पर जाकर नागरिकों को नशे के विरुद्ध जागरूक करेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशा के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है।नशे की लत से न सिर्फ धन की हानि होती है, बल्कि घर में कई तरह की बीमारियां भी हो जाती हैं।इससे मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए बच्चों के माता-पिता से भी अपील है कि अपने बच्चों का ध्यान रखें और उन्हें गलत संगत में पडऩे से बचाएं। साथ ही युवा नशे को छोडक़र अपनी उर्जा को अच्छी दिशा में लगाएं ताकि आप और आपके परिवार की खुशियां सलामत रहे। नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को टोल फ्री नंबर 9050891508 पर देकर समाज को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!