दुपट्टे (चुन्नी) से गला घोंटकर भाभी ने की देवर की हत्या ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दुपट्टे (चुन्नी) से गला घोंटकर भाभी ने की देवर की हत्या !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 14 जून (अरुण शर्मा) फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव स्थित दादा कॉलोनी में हुई शराफत 16 वर्षीय किशोर की हत्या मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में उसकी भाभी को गिरफ्तार किया है। स्वजन को रविवार रात घर में उसका शव कमरे में पड़ा मिला था। उसके ऊपर चादर पड़ी थी। धौज थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।आरोपित महिला जातुनी से पूछताछ में सामने आया कि मृतक शराफत कुछ दिन पहले अपनी भाभी के मायके गया था। वहां पर उसे भाभी की कुछ बातों के बारे मे पता लगा। वापस घर आने के बाद शराफत ने राज की बातों को भाई के साथ साझा करने की बात कही। उसका भाई ट्रक ड्राइवर है जो बाहर गया हुआ था। महिला ने राज खुलने के डर से अपने देवर की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। उसके शव को कपड़े से ढक दिया था। बता दें शराफत पिता सोराव और भाई-भाभी के साथ दादा कालोनी में किराये के मकान में रहता था। उसने पढ़ाई छोड़ दी थी और अब टायरों में पंक्चर लगाने का काम सीख रहा था। उसका भाई और पिता मजदूरी करते हैं। बुधवार को आरोपित महिला को अदालत में पेश किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!