फरीदाबाद पुलिस के तीनों जोन में साईबर थाना की इकाईयां स्थापित ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद पुलिस के तीनों जोन में साईबर थाना की इकाईयां स्थापित !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद(हरियाणा)

फरीदाबाद पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा द्वारा साईबर अपराधों के विरूद्ध दर्ज मामलों में कार्रवाई को गति देने के लिए अब फरीदाबाद पुलिस के तीनों जोन सेन्ट्रल, एनआईटी तथा बल्लभगढ़ में अलग-अलग साईबर थाना की इकाईयां स्थापित की गई है। ओल्ड फरीदाबाद बैंड मार्केट में पहले से बने थाने को एनआइटी जोन का थाना बनाया गया है। इंस्पेक्टर बसंत कुमार को इस थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सेंट्रल जोन का साइबर थाना सेक्टर-17 थाने की इमारत में बनाया गया है। इंस्पेक्टर सतीश को इस थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बल्लभगढ़ जोन का थाना पंचायत भवन बल्लभगढ़ में बनाया गया है। यहां इंस्पेक्टर नवीन कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने बताया कि इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही साइबर अपराध में भी वृद्धि हुई है। रोजाना साइबर अपराध से संबंधित करीब 50 शिकायतें साइबर थाने में पहुंचती हैं। एक थाने के लिए रोजाना इतनी शिकायतों का निपटारा मुश्किल हो रहा था। नए थाने बनने से शिकायतों की जांच में तेजी आएगी। लोगों को भी शिकायत दर्ज कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
इससे पहले साईबर मामलों की निगरानी के लिए फरीदाबाद में एक साईबर थाना तथा एक साईबर सेल पहले से कार्यरत था। अब तीन नए साईबर सेल बनने के साथ साईबर अपराधों के विरूद्ध कार्रवाई करने वाली इकाईयों की संख्या बढक़र पांच हो गई।

फरीदाबाद से व्यूरो चीफ अरुण शर्मा की रिपोर्ट ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!