रामजुनेजा तीसरी बार बने फरीदाबाद व्यापार मंडल के प्रधान ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

रामजुनेजा तीसरी बार बने फरीदाबाद व्यापार मंडल के प्रधान !

😊 Please Share This News 😊

हरियाणा

व्यापार मंडल के फरीदाबाद जिले के प्रधान का कार्यकाल पूरा होने पर एक बार फिर से रामजुनेजा को फरीदाबाद का प्रधान बनाया गया है। रामजुनेजायह लगातार तीसरी बार फरीदाबाद व्यापार मंडल के प्रधान बने हैं। एनआईटी में उनके लिए व्यापारी नेताओं व व्यापारियों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। फूल-मालाएं पहनाकर, गुलदस्ते भेंट कर, पगड़ी पहना, शॉल उड़ा आदि अलग-अलग तरीकों से उनका सम्मान किया।
इस मौके पर रामजुनेजा ने कहा कि वह हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने लगातार तीसरी बार उन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि जिले में हरियाणा व्यापार मंडल का और अधिक विस्तार किया जाएगा और प्रयास करेंगे कि संस्था के लिए सरकार से डिस्काउंट रेट पर जमीन उपलब्ध करा सकें, जहां पर जिला कार्यालय बनाया जाए। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद शहर में अभी भी व्यापारियों और दुकानदारों की कुछ प्रमुख समस्याओं का समाधान करना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेक्टर-7-10 मार्केट से वासुदेव अरोड़ा, सागर दुआ, सचिन बल्लभगढ़ से प्रेम खट्टर, आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

फरीदाबाद से व्यूरो चीफ अरुण शर्मा की रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!