एम्बुलेंस ने 6 लोगों को रौंदा, एक की मौत ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

एम्बुलेंस ने 6 लोगों को रौंदा, एक की मौत !

😊 Please Share This News 😊

 

                 ◆◆◆उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के इंदरपुर और चिलकहर के पास बलिया-रसड़ा मार्ग के पहाड़पुर के सामने शुक्रवार देर रात बलिया से मऊ जा रही एंबुलेंस ने छः लोगों को रौंद दिया। दुर्घटना में जहां एक की मौत हो गई वहीं पांच अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों के बताया कि मृतक राजा भारती (22) पुत्र रामाशीष नरांव का निवासी था। तेज गति से जा रही एंबुलेंस की चपेट में छह लोगों के आने के बाद काफी देर तक दुर्घटनास्थल पर चीख पुकार मची रही। वहीं सुबह मृतक के परिजनों ने मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया तो मौके पर लोगों को पुलिस और प्रशासन के लोग भी समझाने के लिए पहुंचे। वहीं मार्ग जाम होने से वाहनों की कतार दूर तक लग गई। परिजनों की मांग है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
शुक्रवार की देर रात बलिया से मऊ की ओर एक एंबुलेंस रेज रफ्तार से जा रही थी। तेज गति की एंबुलेंस रसड़ा मार्ग के पास पहाड़पुर के सामने पहुंची तो वहां मौजूद कई लोगों को रौंदती हुई दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई तो आनन फानन स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जबकि इस दौरान एक युवक ने अधिक खून बह जाने की वजह से दम तोड़ दिया। रात में ही हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं दूसरी ओर हादसे में एंबुलेंस चालक को भी चोट आई है।
दरअसल शुक्रवार की देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम देख कर लौट रहे छह लोग सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान बलिया से मऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट एंबूलेंस रौंदते हुये आगे निकल गयी जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी पांच लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। घायलों में दो लोगों की हालत नाजुक बनी हूई है। हादसा शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। उस समय पहाड़पुर से कुछ लोग अपने घर की ओर पैदल और कुछ सायकिल से जा रहे थे। हादसे के बाद आनन फानन सभी घायलों को चिलकहर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से घायलों को रेफर कर दिया गया। जहां मऊ ले जाते समय राजा भारती निवासी नरांव थाना गड़वार की मौत हो गयी।◆◆◆

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!