पति सफाईकर्मी और पत्नी बहीं ब्लॉक प्रमुख ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पति सफाईकर्मी और पत्नी बहीं ब्लॉक प्रमुख !

😊 Please Share This News 😊

 

सहारनपुर,  यह हमारी लोकतंत्रित व्‍यवस्‍था है कि किसी को भी नेतृत्व का अवसर देता है। सुनील कुमार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था जिस ब्‍लाक में वह रोज सफाई का काम करते हैं वहीं से उनकी पत्‍नी चुनाव जीत जाएंगी।

हमारे देश का लोकतंत्र कतार के अंतिम व्यक्ति को भी नेतृत्व का अवसर प्रदान करता है। यही लोकतांत्रिक व्यवस्था की कामयाबी है। सफाईकर्मी सुनील कुमार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस ब्लाक क्षेत्र में वह रोज सफाई करते हैं, एक दिन उनकी धर्मपत्नी सोनिया वहीं की ब्लाक प्रमुख बन जाएंगी। अब सोनिया भाजपा से ब्लाक प्रमुख का दायित्व संभाल चुकी हैं। सुनील कई सालों से बलियाखेड़ी ब्लाक में सफाई कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी सोनिया सामान्य गृहणी हैं। बीए पास पत्नी को सुनील ने बीडीसी का चुनाव लड़वा दिया। निर्विरोध ब्लाक प्रमुखसत्ताधारी भाजपा को यहां आरक्षण के मुताबिक अनुसूचित जाति की शिक्षित महिला की तलाश थी। भाजपा नेता मुकेश चौधरी ने बीडीसी सोनिया के नाम का प्रस्ताव दिया तो भाजपा में आम सहमति बन गई। अब सोनिया के पास भाजपा का समर्थन था। रस्साकसी में विपक्षी एक-एक कर हटते गए और सोनिया को बलियाखेड़ी ब्लाक का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुन लिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!