ममता ने पी एम मोदी को भेजे बंगाल के खास आम ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

ममता ने पी एम मोदी को भेजे बंगाल के खास आम !

😊 Please Share This News 😊

 

शायद किसी ने सच ही कहा है राजनीति में कोई किसी का स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता. कुछ ही दिनों में तस्वीर बदल जाती है. दुश्मन दोस्त बन जाते हैं और दोस्त दुश्मन हो जाते हैं. लड़ाई राजनीतिक अखाड़े में होती है, मैदान से बाहर नहीं. और यही वजह है कि कई बार अलग-अलग विचारधारा के नेता भी निजी कार्यक्रमों में एक साथ एक मंच पर दिखते हैं. इसका सबसे ताज़ा उदाहरण है बंगाल की राजनीति. पीएम मोदी और ममता बनर्जी के बीच जुबानी जंग को भला कौन भूल सकता है. एक दूसरे पर राजनीतिक मंच से छींटाकशी करने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को खास गिफ्ट भेजा है. ये गिफ्ट है बंगाल के ख़ास आम।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता बनर्जी ने पिछले हफ्ते पीएम नरेंद्र मोदी को बंगाल के लोकप्रिय लंगड़ा, हिमसागर और लक्ष्मण भोग आम भेजा. इसके अलावा आम के पैकेट राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह को भी भेजे गए. ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आम की पेटियां भेजी हैं।

कहा जा रहा है कि ममता बनर्जी पिछले 10 साल से लगातार दिल्ली के कई नेताओं को आम भेजती हैं. इस बार भी उन्होंने इस परंपरा को निभाया. साल 2019 में दिए एक इंटरव्यू में पीएम ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर कहा था कि ममता दीदी साल में आज भी मेरे लिए एक-दो कुर्ते भेजती हैं. लोकसभा चुनाव से पहले साल 2019 में दिल्ली में ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें कुर्ता और मिठाई दी थी।

बता दें कि इस साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा को लेकर केंद्र के कई नेताओं ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा था. नंदीग्राम में हुई हार को लेकर भी ममता ने नतीजों को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आम की मिठास क्या रिश्तों में आई खटास को खत्म कर पाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!