अंटार्कटिका मे टूटा विश्व का सबसे बड़ा हिमखंड ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अंटार्कटिका मे टूटा विश्व का सबसे बड़ा हिमखंड !

😊 Please Share This News 😊

 

अंटार्कटिका की बर्फ की चादर तेजी से गर्म हो रही है. इसके कारण बर्फ के बड़े बड़े हिमखंड पिघल रहे हैं. अब अंटार्कटिका के तट से एक विशालकाय हिमखंड टूट गया है. उपग्रहों और विमानों से ली गईं तस्वीरों के मुताबिक यह दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड है।

इसका आकार स्पेनिश द्वीप मालोर्का के जितना है. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि आइसबर्ग ए-76 अंटार्कटिका में रोने आइस शेल्फ के पश्चिमी हिस्से से टूटा और अब वेडेल सागर पर तैर रहा है. एजेंसी के मुताबिक यह लगभग 170 किलोमीटर लंबा और 25 किलोमीटर चौड़ा है।

जलवायु परिवर्तन के कारण अंटार्कटिका की बर्फ की चादर भी गर्म हो रही है. इस कारण  ग्लेशियर पीछे हट रहे हैं, खासकर वेडेल सागर के आसपास जैसे ही ग्लेशियर पीछे हटते हैं, बर्फ के टुकड़े टूट जाते हैं और तब तक तैरते रहते हैं जब तक कि वे अलग नहीं हो जाते या जमीन से टकरा नहीं जाते।

पिछले साल भी दक्षिण जार्जिया में एक बड़ा हिमखंड टूटा था, उस वक्त वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया था कि खंड एक ऐसे द्वीप से टकराएगा जो समुद्री शेरों और पेंगुइन के लिए एक प्रजनन स्थल है, लेकिन इसके बजाय यह अलग हो गया और टुकड़ों में टूट गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!