जेल मे बन्द गर्भवती और गंभीर वीमारी बाले कैदियों को मिलेगी पेरोल । – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जेल मे बन्द गर्भवती और गंभीर वीमारी बाले कैदियों को मिलेगी पेरोल ।

😊 Please Share This News 😊

 

जेल में कोरोना संक्रमण के बढते मामलों को देख सरकार ने बनाई योजना। 60 दिन के पेरोल या अंतरिम जमानत पर रिहा होगे सजायाफ्ता कैदी। अर्थदंड की सजा काट रहे कैदी भी किए जाएंगे रिहा।

दूसरी लहर में कहर मचा रहा कोरोना जेल की चारदीवारी को भी फांद गया है। जिसके चलते जेलो के भीतर बंदियों में भी कोरोना फैल रहा है। जेलो में बंदियों की सुरक्षा को देखते हुए फिर से बंदियों की रिहाई की योजना बनाई गई है। इसके लिए गठित हाई कमेटी ने कैदियों की रिहाई की सिफारिश की है। जिसके मुताबिक, 60 दिन के पेरोल या अंतरिम जमानत पर सजायाफ्ता व विचाराधीन कैदियों को रिहा किया जाएगा। इसके अलावा 65 साल से अधिक आयु के प्रतिबंधित के अलावा सभी कैदियों को भी पेरोल मिलेगी।

इसके अलावा गर्भवती, कैंसर, हार्ट, गंभीर बीमारी वाले कैदियों को भी रिहा किया जाएगा। हालांकि, हत्या, अपहरण, दुराचार जैसे जघन्य अपराधियों की रिहाई नहीं होगी। सजा भुगतने के बाद अर्थदण्ड की सजा काट रहे कैदी भी रिहा होंगे। न्यायिक अधिकारियों को जेलों में जाकर योजना के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इससे जेलो में फैलने वाले कोरोना को रोका जा सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!