कोरोना महामारी के बाबजूद बड़ी संख्या मे दिल्ली बॉर्डर की ओर रवाना हुए किसान। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कोरोना महामारी के बाबजूद बड़ी संख्या मे दिल्ली बॉर्डर की ओर रवाना हुए किसान।

😊 Please Share This News 😊

 

3 कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर किसान 5 महीने से ज्यादा से समय से धरने पर बैठे हुए हैं. वहीं किसानों द्वारा गेहूं कटाई के बाद सिंघू बॉर्डर पर गोहाना से किसानों का जाना जारी है. आज गोहाना के कथूरा से किसान 5 ट्राली गेंहू व अन्य सामान लेकर रवाना हुए. किसान सरकार से तीनों कृषि कानून वापस करने के मांग कर रहे है. किसानों का कहना है जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक किसानों का धरना जारी रहेगा।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने बताया कि अकेले गांव कथूरा से किसान धरने के लिए करीब 400 किवंटल गेंहू इक्कट्ठा किया गया. गोहाना के प्रत्येक गांव से किसान धरने के राशन के लिए गेंहू इक्कट्ठा किया जा रहा है. आज गांव कथूरा से 5 ट्रेक्टर गेंहू सिंघु बॉर्डर पर किसान धरने के लिए किसान ले कर जा रहे है. 200 किवंटल गेंहू है, जबकि 200 किवंटल बेच कर अन्य रसोई का सामान खरीद कर किसान धरने पर भेजा जा रहा है. किसानों को धरने पर खाने पीने की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!