3 मई के बाद भी नही खुलेंगे दिल्ली के बाजार, ब्यापारी संगठनों ने लगाया स्वैक्षिक लॉक डाउन – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

3 मई के बाद भी नही खुलेंगे दिल्ली के बाजार, ब्यापारी संगठनों ने लगाया स्वैक्षिक लॉक डाउन

😊 Please Share This News 😊

 

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की स्थिति सुधरने के बजाय बिगड़ती जा रही है. एक तरफ मौत के आंकड़े भी डराने लगे हैं, वहीं संक्रमण दर में भी काफी इजाफा हो रहा है. राज्य सरकार ने लॉकडाउन तो लगा दिया है, लेकिन कोरोना की चेन टूट नहीं रही है. ऐसे में कयास लग रहे हैं कि इस लॉकडाउन को 3 मई के बाद भी आगे बढ़ाया जा सकता है. इस बीच दिल्ली के व्यापारी संगठनों ने बड़ा फैसला लिया है।

दिल्ली के व्यापारी संगठनों ने ऐलान कर दिया है कि वे 3 मई के बाद भी अपनी दुकानें नहीं खोलने जा रहे हैं. उनकी तरफ से स्वैच्छिक लॉकडाउन लगाया जाएगा. ये फैसला  कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स यानि कैट द्वारा बुलाई गई एक वीडियो कॉन्फ्रेंस मीटिंग में 150 से अधिक प्रमुख व्यापारी संगठनों के नेताओं ने सर्वसम्मति से लिया. वैसे व्यापारी संगठनों को उम्मीद है कि केजरीवाल सरकार भी कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन को आगे बढ़ा देगी. सरकार की तरफ से इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

जानकारी मिली है कि कैट की तरफ से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उपराजयपाल अनिल बैजल को एक पत्र लिखा गया है. उस पत्र में भी इसी बात पर चिंता जाहिर की गई है कि लॉकडाउन लगाने के बाद भी कोरोना की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है. इसी वजह से लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की अपील हुई है. कैट के राष्ट्रिय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की ऐसा देखा गया है की लॉकडाउन के बावजूद दिल्ली में बड़ी संख्यां में लोग इधर उधर घूम रहे हैं जिससे लॉकडाउन लगाने का महत्व ही समाप्त हो रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!