महिला शक्ति संगठन के द्वारा वस्त्र वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

महिला शक्ति संगठन के द्वारा वस्त्र वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

😊 Please Share This News 😊

संभल /बबराला आज दिनांक 4 अप्रैल 2021 को राष्ट्रीय युवा शक्ति /महिला शक्ति कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरण कार्यक्रम रखा गया, जिसमें गरीब बुजुर्ग महिलाओं और गरीब जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी सूट आदि वस्त्र वितरण किए गए ,जिसको संगठन के अध्यक्ष ,महासचिव व अन्य संगठन के ही कार्यकर्ताओं द्वारा संपन्न किया गया, वस्त्र वितरण की शुरुआत अध्यक्ष गीतू शर्मा व महासचिव नीरज शर्मा ने की अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस पुण्य कार्य में हाथ बटाया जिसमें मौजूद रहे ममता ठाकुर ,नीतू सिंह लोकेश भारद्वाज ,नीरज माथुर, रेखा गुप्ता, पूजा गुप्ता, ममता कश्यप ,रेनू शर्मा ,नीतू शर्मा कमलेश गुप्ता, रजनी ,अतुल सक्सेना, शिवानंद गौतम आदि सभी कार्यकर्ताओं ने आज के दौर में अपने अपने विचार रखें, महासचिव नीरज शर्मा ने कहा कि जो भी पीड़ित महिलाएं माताएं बहने और युवा वर्ग है वह हमारे कार्यालय आए और अपनी समस्याएं बताएं उनकी समस्याओं का निवारण करने का हम हर संभव प्रयास करेंगे और उन्होंने कहा कि जैसा कि मैं देख रहा हूं कि माताएं बहने ज्यादातर नशीली वस्तुओं का सेवन कर रहे पुरुष से पीड़ित हैं चाहे वह उनके घर का सदस्य हो या बाहर का तो उस समस्या के लिए पुरुष वर्ग को समझाने का हर संभव प्रयास रहेगा और अगर वे नहीं मानते हैं और महिला पक्ष को ज्यादा प्रताड़ित करते हैं उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं तो उन पर संगठन द्वारा और कानून द्वारा कार्यवाही कराई जाएगी , अध्यक्ष गीतू शर्मा ने भी पीड़ित महिलाएं को हर संभव मदद करने का विश्वास दिया और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर हैं और पीड़ित महिलाओं युवाओं को भी आगे आकर अपनी समस्याओं को रखना चाहिए, सभी बुजुर्ग महिलाओं ने गीतू शर्मा और संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि अब लगता है कि हमारा सम्मान और अधिकार हमें मिल जाएंगे संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर आगे बढ़ने को लेकर सभी आए हुए महिलाएं युवाओं को राष्ट्र के प्रति जागरूक किया और अपनी सम्मान के हक के लिए एकजुटता का संदेश दिया ,सभी ने मिलकर राष्ट्रहित में राष्ट्रीय युवा शक्ति महिला संगठन के लिए नारे लगाए ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!