मंत्री विपुल गोयल से वार्ता के बाद पटवारी-कानूनगो ने खत्म की हड़ताल ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मंत्री विपुल गोयल से वार्ता के बाद पटवारी-कानूनगो ने खत्म की हड़ताल !

😊 Please Share This News 😊

···राजस्व कर्मचारियों ने मांगों का ज्ञापन सौंपा, मंत्री ने दिया जायज मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा

···भूमि रिकॉर्ड, इंतकाल, जमाबंदी व गिरदावरी से जुड़े कार्य जल्द निपटाने का आह्वान

चंडीगढ़

     हरियाणा में पटवारी एवं कानूनगो की हड़ताल को लेकर मंगलवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात और सकारात्मक बातचीत के बाद पटवारी एवं कानूनगो ने अपनी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अपनी विभिन्न मांगों तथा राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं का विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

     मंत्री विपुल गोयल ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान बातचीत, आपसी समन्वय और नियमानुसार कार्रवाई के माध्यम से किया जाना चाहिए।

     गोयल ने कहा कि पटवारी और कानूनगो राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। भूमि रिकॉर्ड, इंतकाल, जमाबंदी और गिरदावरी सहित अनेक महत्वपूर्ण राजस्व सेवाओं से प्रदेश की जनता सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। इन सेवाओं में किसी भी प्रकार का व्यवधान होने से आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पटवारी एवं कानूनगो द्वारा हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय जनहित में स्वागत योग्य है।

     उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन में उठाई गई मांगों को संबंधित विभाग और अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा तथा नियमानुसार उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सरकार कर्मचारियों की वास्तविक समस्याओं पर गंभीरता से विचार करेगी।

     मंत्री ने पटवारी एवं कानूनगो से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम पर लौटने तथा हड़ताल के कारण लंबित हुए आमजन से जुड़े राजस्व कार्यों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

      मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन देने पर मंत्री विपुल गोयल का आभार जताया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

रिपोर्ट–अरुण शर्मा,
फरीदाबाद ब्यूरो चीफ

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!