तिरंगा मार्केट के प्रधान बने मोहम्मद नोमान और उप प्रधान बने दुर्वेश सैनी, माला पहनाकर किया गया स्वागत ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

तिरंगा मार्केट के प्रधान बने मोहम्मद नोमान और उप प्रधान बने दुर्वेश सैनी, माला पहनाकर किया गया स्वागत !

😊 Please Share This News 😊

(मार्केट के सदस्यों ने प्रधान व उप प्रधान का किया जोरदार अभिनंदन)

संभल

      नगर में स्थित तिरंगा मार्केट के दुकानदारों एवं व्यापारियों ने सर्वसम्मति से मोहम्मद नोमान को प्रधान और दुर्वेश सैनी को उपप्रधान चुना। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर, तिरंगा पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक में तिरंगा मार्केट की स्वच्छता, प्रकाश, पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं तथा राष्ट्रीय पर्वों व त्यौहारों को धूमधाम से मनाने की जिम्मेदारी भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपी गई।
तिरंगा मार्केट स्थित शर्मा मेडिकोज में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ व्यापारी हाजी मोहम्मद हबीब ने कहा कि तिरंगा मार्केट में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जिस धूमधाम से मनाए जाते हैं, उसकी प्रशंसा पूरे नगर क्षेत्र में होती है। इतना ही नहीं, पिछले दो वर्षों से तिरंगा मार्केट, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाकर समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रहा है।
व्यापारी मोहम्मद आसिफ ने कहा कि प्रधान और उप प्रधान का सर्वसम्मति से चुनाव होना सभी व्यापारियों एवं दुकानदारों के लिए प्रेरणा है। इस अवसर पर मोहम्मद इरफान ने कहा कि तिरंगा मार्केट में हिंदू-मुस्लिम एकता, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं सांस्कृतिक और शिक्षाप्रद आयोजन करना शेष नगर क्षेत्र के लिए उदाहरण है।
बैठक में मोहम्मद नाजिम एडवोकेट ने प्रधान के लिए मोहम्मद नोमान और उप प्रधान के लिए दुर्वेश सैनी का नाम प्रस्तावित किया। जिस पर आबिद हुसैन, राव आकिफ, धर्मेंद्र शर्मा, डॉक्टर सुधांशु वर्मा, बाबर भाई, मोहम्मद अजमत, फजलुर रहमान, मोहम्मद अमान, मोहम्मद उसामा आदि ने समर्थन किया। करतल ध्वनि के साथ प्रधान और उप प्रधान का चुनाव संपन्न हुआ। सभी दुकानदारों और व्यापारियों ने मोहम्मद नोमान को प्रधान पद की तथा दुर्वेश सैनी को उप प्रधान पद की पगड़ी धारण कराई, माल्यार्पण किया और तिरंगा मार्केट की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक एकता बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक की अध्यक्षता केशव देव ने और संचालन शर्मा मेडिकोज के स्वामी अजय कुमार शर्मा ने किया।

रिपोर्ट– संजीव गुप्ता

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!