“एक पेड़ मांँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान के तहत,पर्यावरणविद् डॉ विनय कंसल ने किया वृक्षारोपण ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

“एक पेड़ मांँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान के तहत,पर्यावरणविद् डॉ विनय कंसल ने किया वृक्षारोपण !

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली

     यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मानसून के मौसम में देश की जनता से किए गए आवाह्न कि वृक्षारोपण केवल एक दायित्व नहीं बल्कि प्रकृति और संस्कारों का भी अभिन्न हिस्सा है, के अंतर्गत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा दिल्ली की आम जनता से दिल्ली को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए मिशन 70 लाख पौधा रोपण अभियान के अन्तर्गत आज महर्षि दयानंद पार्क, कन्हैया नगर, त्रिनगर, दिल्ली में कन्हैया नगर आर डब्ल्यू ए ऑफ त्रि नगर दिल्ली द्वारा एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। डॉ विनय कंसल ने प्रकृति की ओर से कहा कि- मुझ प्रकृति को ना सोना चाहिए, ना ही चांँदी चाहिए, मुझे तो केवल आपसे केवल एक पेड़ चाहिए।।
इस अवसर पर विधायक तिलकराम गुप्ता,पूर्व निगम पार्षद मंजू संजय शर्मा, पर्यावरणविद् डॉ विनय कंसल, प्रधान अग्रवाल समाज त्रि नगर अनिल बंसल,अध्यक्ष कन्हैया नगर आर डब्ल्यू ए ऑफ त्रि नगर संजीव दुबे सहित त्रि नगर क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों तथा आर डब्ल्यू ए के विभिन्न पदाधिकारी, कॉलेज के विद्यार्थियों, अध्यापक-अध्यापिकाओं तथा डी डी ए के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मोगरा एवं चमेली के दो सौ इक्यावन पौधे लगाए गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!