हरियाणा में व्यावसायिक शिक्षा का होगा दोगुना विस्तार!
|
😊 Please Share This News 😊
|

हरियाणा
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने समग्र शिक्षा योजना की समीक्षा करते हुए सभी उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में 100% नामांकन सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
सरकार ने प्रथम चरण में 306 अतिरिक्त सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। एआई और फिनटेक जैसे नए विषय शुरू करने की भी योजना है। वर्ष 2026-27 में माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों तक व्यावसायिक शिक्षा की पहुंच 31% से बढ़कर 60% हो जाएगी।
सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ)
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

