बबराला मे टप्पेबाजों ने दिनदहाड़े महिला से सोने की जंजीर व‌ कुंडल लूटे, हुए फरार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बबराला मे टप्पेबाजों ने दिनदहाड़े महिला से सोने की जंजीर व‌ कुंडल लूटे, हुए फरार !

😊 Please Share This News 😊

बबराला (संभल)

       बबराला थाना व नगर के चंदौसी रोड निवासी सुरेश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी माता मुन्नी देवी सोमवार दोपहर एक बजे के करीब बबराला इंद्रा चौक पर किसी कार्य हेतु जा रही थी। तभी रास्ते में स्टेट बैंक के समीप दो टप्पेबाजों ने मां से बातचीत शुरू कर दी और अपनी बातों में उलझाते हुए गले की सोने की जंजीर व कानों के दोनों कुंडल धोखाधड़ी से लेकर फरार हो गए। इसके बाद मां ने आपबीती सुनाई तो अचरज में पड़ गए। टप्पेबाजों को इधर उधर तलाशा लेकिन कोई अता पता नहीं चला वही पहले भी पीड़ित ठगी का शिकार हो चुका है और आए दिन इस तरह की घटना सामने आती रहती है जिसमें टप्पेबाजों को पकडना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो गया है।
हालांकि बबराला थाना पुलिस ने पीड़ित सुरेश गुप्ता व अनिल गुप्ता की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

रिपब्लिक हिंदुस्तान न्यूज़ के लिए संभल से भूपेंद्र राघव की रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!