सामाजिक समरसता और ज्ञान का प्रतीक हैं डॉ भीमराव अंबेडकर – राजेश नागर – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सामाजिक समरसता और ज्ञान का प्रतीक हैं डॉ भीमराव अंबेडकर – राजेश नागर

😊 Please Share This News 😊

(मंत्री राजेश नागर ने तिगांव की हरिजन चौपाल पर डॉ अंबेडकर जयंती में भागीदारी कर दिया सद्भाव का संदेश)

फरीदाबाद, 14 अप्रैल।

      हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज तिगांव गांव की हरिजन चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उपस्थित सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और समानता के अधिकारों के लिए उनकी अथक लड़ाई हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश को एक मजबूत संविधान दिया, जिसने हर वर्ग को समान अधिकार और न्याय का मार्ग प्रदान किया।
मंत्री ने कहा कि समाज में समरसता और भाईचारे को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और शिक्षा, समानता एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाएं।

     कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने हरिजन चौपाल में उपस्थित लोगों से संवाद भी किया और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार गांवों के समग्र विकास और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
समारोह का समापन बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर एवं उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने इस अवसर पर एकजुट होकर सामाजिक समानता और सद्भावना का संदेश दिया।

      इस अवसर पर सरपंच वेद अधाना, दयानंद नागर ग्रीवेंस सदस्य, वीरपाल जैलदार,पवन नागर ब्लॉक चेयरमैन ,चंदर मेंबर पंचायत, कमल मेंबर पंचायत, सुनील कुमार ब्लॉक मेंबर, धर्म प्रकाश नागर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!