माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्री अरुण कुमार देशवाल द्वारा गुन्नौर में नवीन अस्थायी आउटलाइन न्यायालय का विधिवत उद्घाटन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्री अरुण कुमार देशवाल द्वारा गुन्नौर में नवीन अस्थायी आउटलाइन न्यायालय का विधिवत उद्घाटन !

😊 Please Share This News 😊

सम्भल/चन्दौसी

      आज दिनांक 27 मार्च, 2026 को माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्री अरुण कुमार देशवाल द्वारा जनपद सम्भल के गुन्नौर में नवीन अस्थायी (टेम्पररी) आउटलाइन न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीज़न भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया।

      इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सम्भल डॉ. विदुषी सिंह सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारीगण तथा अधिवक्तागण भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

      उद्घाटन के दौरान यह अवगत कराया गया कि पूर्व में संचालित न्यायालय भवन जर्जर अवस्था में होने के कारण न्यायिक कार्यों के संचालन में कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही थीं। इसी के दृष्टिगत नवीन अस्थायी आउटलाइन न्यायालय भवन की स्थापना की गई है, जिससे न्यायिक कार्य अब सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपादित किए जा सकेंगे।

       माननीय न्यायमूर्ति महोदय द्वारा इस अवसर पर न्यायिक कार्यों की प्रभावशीलता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर बल दिया गया तथा सभी न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से न्याय प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!