मंत्री विपुल गोयल बोले·· युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 28 मार्च को ‘मेगा जॉब फेयर’ बड़ा अवसर ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मंत्री विपुल गोयल बोले·· युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 28 मार्च को ‘मेगा जॉब फेयर’ बड़ा अवसर !

😊 Please Share This News 😊

··· कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का संकल्प ग्रीन पानीपत मिशन के दूसरे चरण में एक लाख वृक्षारोपण से पर्यावरण को मिलेगी नई दिशा

फरीदाबाद, 27 मार्च

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज मीडिया के माध्यम से प्रदेश के युवाओं और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दो महत्वपूर्ण पहलों की जानकारी साझा की उन्होंने बताया कि सरकार एक ओर जहां युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर हरियाणा को हरा भरा और स्वच्छ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

    कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि शनिवार 28 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के सहयोग से एक भव्य मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए के शकुंतलम हॉल में संपन्न होगा।

     कैबिनेट विपुल गोयल ने कहा कि यह जॉब फेयर केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है इसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी जो युवाओं को उनकी योग्यता कौशल और प्रतिभा के आधार पर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी इस मंच के माध्यम से युवाओं और कंपनियों के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा जिससे रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी।

     श्री विपुल गोयल ने कहा कि लंबे समय से यह देखा गया है कि योग्य युवाओं को सही मंच नहीं मिल पाता जबकि कंपनियों को भी उपयुक्त प्रतिभा की तलाश रहती है यह मेगा जॉब फेयर इस दूरी को समाप्त करने का कार्य करेगा और एक ही स्थान पर हजारों युवाओं को अवसर उपलब्ध कराएगा।

     उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हरियाणा में अब रोजगार की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो चुकी है पर्ची और खर्ची जैसी पुरानी व्यवस्थाओं को समाप्त कर योग्यता आधारित प्रणाली स्थापित की गई है अब सरकार इसी पारदर्शी सोच को निजी क्षेत्र में भी आगे बढ़ा रही है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को निष्पक्ष अवसर मिल सके।

     कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में निवेश और उद्योगों का विस्तार हो रहा है जिससे रोजगार के नए अवसर लगातार सृजित हो रहे हैं यह जॉब फेयर उसी सकारात्मक वातावरण का परिणाम है।

      उन्होंने कहा कि यह पहल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के युवा सशक्तिकरण के विजन से प्रेरित है स्किल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसे अभियानों ने युवाओं को नई दिशा दी है और यह आयोजन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

      इसी अवसर पर विपुल गोयल ने पानीपत में चल रहे ग्रीन पानीपत मिशन के दूसरे चरण की भी जानकारी दी उन्होंने बताया कि पहले चरण में लगभग 50 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं और अब दूसरे चरण में और 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिससे कुल संख्या एक लाख तक पहुंचाई जाएगी।

     उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है बल्कि इसे एक जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है जिसमें सरकार प्रशासन सामाजिक संगठन और आम नागरिक सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

      उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में विकास और पर्यावरण संरक्षण को समान महत्व दिया जा रहा है हरियाणा सरकार भी इसी सोच के साथ आगे बढ़ते हुए शहरों को स्मार्ट बनाने के साथ साथ ग्रीन और सस्टेनेबल बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

      विपुल गोयल ने पानीपत के नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान को व्यक्तिगत जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल सुनिश्चित करें ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा भरा वातावरण मिल सके।

      उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि इन दोनों महत्वपूर्ण पहलों मेगा जॉब फेयर और ग्रीन पानीपत मिशन को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें ताकि कोई भी युवा रोजगार के अवसर से वंचित न रहे और पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जन जन तक पहुंचे।  उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर युवाओं को सशक्त बनाना और प्रदेश को समृद्ध एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।

      इस दौरान सचिन ठाकुर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सहित अन्य गणमान्य वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!