मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट- 2026 के अंतर्गत नई दिल्ली में आयोजित भारत–अफ्रीका सामरिक साझेदारी बैठक को किया संबोधित !
|
😊 Please Share This News 😊
|

नई दिल्ली
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट- 2026 के अंतर्गत नई दिल्ली में आयोजित भारत–अफ्रीका सामरिक साझेदारी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज वैश्विक सहयोग के इस नए दौर में हरियाणा अफ्रीकी देशों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत बना रहा है।
हरियाणा न केवल औद्योगिक और आर्थिक क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है बल्कि कृषि, पशुपालन, डेयरी, बागवानी तथा अन्य एलाइड सेक्टर में भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है। इन क्षेत्रों में दोनों मिलकर परस्पर आपसी सहयोग से एक दूसरे का अनुभव और विशेषज्ञता साझा करते हुए विकास में रफ्तार पकड़ेंगे।
सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

