फरीदाबाद मे गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार, घंटो लाइन मे लगने के बाबजूद खाली हाथ लौट रहे लोग! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद मे गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार, घंटो लाइन मे लगने के बाबजूद खाली हाथ लौट रहे लोग!

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

      फरीदाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें रोजाना देखी जा रही हैं। सुबह से लाइन में लगने के बावजूद लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

      नीलम गैस एजेंसी के बाहर खड़े उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से लगातार सिलेंडर लेने के लिए आ रहे हैं, लेकिन हर बार “सिलेंडर खत्म” होने की बात कहकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। उनका कहना है कि एजेंसियों पर मांग के मुकाबले सप्लाई बेहद कम है, जिसके चलते रोजाना बड़ी संख्या में लोग बिना सिलेंडर लिए ही लौटने को मजबूर हैं।

       सिर्फ नीलम ही नहीं, बल्कि डबुआ क्षेत्र की गैस एजेंसियों के बाहर भी इसी तरह के हालात बने हुए हैं। यहां भी उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं और लोगों में नाराजगी साफ नजर आ रही है।

       गैस लेने पहुंचे संजीव ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल सका है। “घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी नंबर नहीं आता, और अंत में कहा जाता है कि सिलेंडर खत्म हो गए,” उन्होंने बताया।

      उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिन लोगों द्वारा गैस सप्लाई करने वालों को अतिरिक्त पैसा दिया जा रहा है, उन्हें आसानी से सिलेंडर मिल रहा है, जबकि आम लोग कई दिनों तक लाइन में लगने के बावजूद वंचित रह जाते हैं। उनका कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, जिससे समस्या और बढ़ रही है।

      वहीं, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अधिकारी कविता परिहार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जिले में गैस की उपलब्धता सामान्य है। उन्होंने बताया कि अब गैस एजेंसियों द्वारा घर-घर सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय पर बुकिंग कराएं और धैर्य रखें, उनका सिलेंडर घर पर ही पहुंचा दिया जाएगा।

         हालांकि जमीनी हकीकत और प्रशासन के दावों के बीच का अंतर उपभोक्ताओं की परेशानी को साफ बयां कर रहा है।

हरियाणा से हर्षुल शर्मा की रिपोर्ट!

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!