शिकायत निवारण मे लोगों का दिल जीत रहा फरीदाबाद, टॉप–5 जिलों में शामिल! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

शिकायत निवारण मे लोगों का दिल जीत रहा फरीदाबाद, टॉप–5 जिलों में शामिल!

😊 Please Share This News 😊

(120 दिनों में जन शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान, शिकायतकर्ताओं ने जताई संतुष्टि : डीसी)

{समय सीमा में शिकायतों का निपटान, समाधान शिविर में समाधान मिलने से बढ़ रहा जनविश्वास : डीसी]

फरीदाबाद

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि जन शिकायतों के प्रभावी समाधान की दिशा में फरीदाबाद जिला लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। हाल ही में जारी आर्काइवल परफॉर्मेंस रिपोर्ट के अनुसार पिछले 120 दिनों ( अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026) के दौरान प्रदेशभर में कुल 16,404 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया है। जिस पर शिकायतकर्ताओं ने भी संतुष्टि जाहिर की है। शिकायतों के समयबद्ध निपटान और पारदर्शी कार्यप्रणाली के कारण फरीदाबाद जिला प्रदेश के टॉप-5 जिलों में शामिल हुआ है। उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है, जिससे आमजन का इस शिकायत निवारण शिविर में विश्वास हर दिन बढ़ता ही जा रहा है।

डीसी आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 120 दिनों में जिला प्रशासन को प्राप्त हुई बड़ी संख्या में जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया गया। अधिकांश मामलों में शिकायतों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया गया। शिकायत दर्ज कराने वाले नागरिकों ने भी शिकायत निवारण प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया है। इससे प्रदेश स्तर पर शिकायत निवारण व संतुष्टि की रेटिंग में जिला टॉप-5 में शामिल हुआ है।

डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समाधान शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर मौके पर ही समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे, जिससे शिकायतकर्ताओं ने संतुष्टि जताई है और प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

संजीव जेतली (विशेष संवाददाता फरीदाबाद)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!