मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सदन में आयुष्मान भारत योजना पर लाए गए ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के जवाब में विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सदन में आयुष्मान भारत योजना पर लाए गए ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के जवाब में विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया।

😊 Please Share This News 😊

हरियाणा

22 जनवरी 2026 तक हरियाणा में 784 निजी अस्पताल योजना से जुड़े हैं और बड़ी संख्या में उपचार व क्लेम लगातार हो रहे हैं।

फरवरी 2026 में 21 फरवरी तक केवल निजी अस्पतालों से ही 33,911 प्री ऑथराइजेशन अनुरोध प्राप्त हुए। यदि वास्तव में अस्पतालों ने उपचार बंद कर दिया होता, तो इतने बड़े पैमाने पर प्री ऑथराइजेशन अनुरोध मिलना संभव नहीं होता।

वर्ष 2024-25 में निजी अस्पतालों के 1236 करोड़ रुपये के क्लेम में से लगभग 1100 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वित्त वर्ष 2025- 26 के दौरान सूचीबद्ध निजी अस्पतालों द्वारा कुल 5 लाख 91 हजार 863 क्लेम प्रस्तुत हुए। पिछले 3 महीने के बीच ही सूचीबद्ध अस्पतालों को लगभग 250 करोड रुपए की राशि जारी की गई है।

प्रधानमंत्री आयुष्मान चिरायु योजना के तहत प्रदेश में 2742306 लोगों के इलाज के लिए 3862 करोड़ 36 लाख रुपए के क्लेम दिए जा चुके हैं।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!