थाना जुनावई के गांव धनीपुर मे घरेलू सिलेंडर मे आग लगने से मचा हड़कंप!
|
😊 Please Share This News 😊
|

गुन्नौर (संभल)
संभल जनपद की गुन्नौर तहसील के थाना जूनावई क्षेत्र के गांव धनीपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि नेपाल पुत्र आराम सिंह घरेलू सिलेंडर भरवा कर अपने घर लाया और काम करने के लिए रेगुलेटर खोला। जैसे ही तीली जलाई सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया घर में रखा सभी सामान जल गया। बताया जा रहा है कि गैस लीकेज हो रही थी, इसी कारण यह हादसा हुआ। घर में चीख पुकार मच गई । आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना पाकर थाना जूनाबई पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने आग बुझाने को लेकर लगातार प्रयास करते रहे। मौके पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी, फिर कहीं जाकर फायर सर्विस आने के बाद कड़ी मशक्कत से सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि नेमपाल का सभी कीमती सामान जलकर राख हो गया, जिसमें जरूरी कागज सहित 19000 रुपए जलकर राख हो गए। नेपाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। बड़ी मुश्किल से रुपए कमाए थे, लेकिन आग लगने से सब नष्ट हो गया। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जान हानि नहीं हुई।
संभल से व्यूरो चीफ लोकेश कुमार भारद्वाज की रिपोर्ट।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

