सिटी प्रेस क्लब का 12वां होली मिलन समारोह, फूलों की होली मे झूमे शहरवासी ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सिटी प्रेस क्लब का 12वां होली मिलन समारोह, फूलों की होली मे झूमे शहरवासी !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद।

     होली और फाग के उपलक्ष्य में रविवार को सेक्टर-10 स्थित होटल समर ग्रैंड बैंक्वेट में सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद द्वारा 12वें होली मिलन समारोह एवं फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शहर की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा, धनेश अदलखा, सतीश फागना, पूर्व उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, पूर्व मेयर मनमोहन गर्ग, कांग्रेस विधायक रघुवीर तेवतिया, निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, शिक्षाविद सुरेश चंद्रा, रमेश डागर, सीवी सिंह, विनय गोयल, उद्योगपति बीआर भाटिया, एचके बतरा, रोहित रूंगटा, पंकज गर्ग, मनमोहन गुप्ता, आशीष जैन, अभिषेक जैन, नेताओं में पूर्व विधायक ललित नागर, लखन सिंगला, सुमित गौड़, मनोज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, गोल्डी बरेजा, गोल्डी अरोड़ा, पार्षदों में हरिकिशन गिरोटी, संजीव शर्मा, मार्केट कमेटी बल्लभगढ़ के अध्यक्ष संजीव बैसला, मार्केट कमेटी फ़रीदाबाद के अध्यक्ष हैं सुभाष आहूजा, भाजपा नेता राजन मुथरेजा , समाजसेवी अजय नाथ, संदीप चपराना, सहित चिकित्सक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई और रंग-बिरंगे गुलाल के साथ आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि विपुल गोयल ने सभी को होली और धुलेंडी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। इस पर्व पर लोगों का उत्साह और उमंग देखते ही बनता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
राजेश नागर ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी देता है। यह त्योहार प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे ब्रज की होली से अत्यंत प्रभावित हैं, जहां कई दिनों तक उत्सव मनाया जाता है। होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक बंधनों को मजबूत करने का अवसर भी है।

      दोनों मंत्रियों ने सिटी प्रेस क्लब के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और पिछले 12 वर्षों से लगातार इस प्रकार के आयोजन कर शहर को एक मंच पर जोड़ने के लिए प्रधान बिजेंद्र बंसल और उनकी टीम को बधाई दी।

समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समां बांधा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब के अन्य पदाधिकारी और संरक्षक भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रधान बिजेन्द्र बंसल, कार्यकारी प्रधान नवीन धमीजा, महासचिव राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज मंडल, संरक्षक उत्तमराज, राकेश चोरासिया, वरिष्ठï उपाध्यक्ष सुशील भाटिया, पीएस माटा, संजय कपूर, दीपक गौतम, सचिन गौड़, अनिल अरोड़ा, राजेश दास, धीरेन्द्र राजपूत, ओमप्रकाश पांचाल, राजेश पुंजानी, संजय चतुर्वेदी, दयाराम वशिष्ठ, दुष्यंत त्यागी, महावीर खंडेलवाल, कविता, राधिका, अनुराग, मनीश शर्मा, संजय शर्मा और अन्य वरिष्ठ पत्रकार शामिल थे।

सोमेश शर्मा राज्य ब्यूरो चीफ (हरियाणा)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!