सैनिक कल्याण से संबंधित बैठक का किया आयोजन! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सैनिक कल्याण से संबंधित बैठक का किया आयोजन!

😊 Please Share This News 😊

सम्भल

      आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में सैनिक कल्याण से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। ‌
बैठक के अन्तर्गत जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर संदीप चड़ढा द्वारा पूर्व बैठक में रखे गये प्रकरण पर क्या कार्यवाही हुई उसके विषय में अवगत कराया।
बैठक में सैनिक बंधुओ के द्वारा अपनी-अपनी समस्या उठाई गई उसके विषय में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक के अन्तर्गत आर्म्स लाइसेंस, मोबाइल कैंटीन, पट्टे की श्रेणी में बदलाव, अनाज मंडी में दुकान आवंटन, भूमि से संबंधित मामले आदि पर चर्चा की गयी।
पीएम श्री विद्यालयों में गार्ड तैनाती को लेकर चर्चा की गई अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति सैनिकों से के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के विषय में जानकारी दी और उन्होंने सेवानिवृत्त सैनिकों से कहा कि सरकार की योजनाओं का ग्रामीण स्तर पर प्रचार प्रसार करें ताकि लोग सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकें और लाभ उठा सकें।
अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने सेवानिवृत्त सैनिकों से कहा कि राजस्व विभाग एवं विकास विभाग एवं अन्य किसी विभाग से समस्या है तो उसका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
एनडीआरएफ टीम से सहायक उप निरीक्षक सत्यवान शर्मा के नेतृत्व में एनडीआरएफ टीम के द्वारा भूकंप एवं प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए रिहर्सल किया।
इसके उपरांत सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय गान गाया किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सीपी सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी संदीप चड्ढा, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद के जिलाध्यक्ष हरप्रसाद यादव, गौरव यादव, रविन्द्र कुमार, राजकुमार शर्मा, रणवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!