बस ने मारी बाइक में टक्कर, एक की हुई मौत, दूसरे की हालत गंभीर ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बस ने मारी बाइक में टक्कर, एक की हुई मौत, दूसरे की हालत गंभीर !

😊 Please Share This News 😊

वैरपुर (संभल)

मामला दिल्ली बदायूं हाईवे गांव वैरपुर का है,जहां सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तो बही दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्वेश पुत्र झंडू उम्र लगभग 35 वर्ष, एवं नत्थू पुत्र हजारी उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी उमरा जनपद संभल के निवासी हैं। कल परिवार में नत्थू की बेटी की शादी है और ये दोनों शादी का सामान लेने के लिए वाइक पर सवार हो कर जैसे ही दिल्ली बदायूं हाईवे गांव वैरपुर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दुर्वेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वही नत्थू गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। घायल को इलाज के लिए आनन फानन में निजी अस्पताल ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है मृतक की एक 6 वर्षीय बेटी और एक बेटा है। मृतक के परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस दुर्घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई और परिवार में कोहराम मच गया।

संभल से ब्यूरो चीफ लोकेश भारद्वाज की रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!