39वा अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेला बना दिल्ली एन सी आर का सबसे बड़ा इवेंट ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

39वा अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेला बना दिल्ली एन सी आर का सबसे बड़ा इवेंट !

😊 Please Share This News 😊

( वीकेंड पर देसी-विदेशी पर्यटकों से गुलजार हुआ सूरजकुंड मेला)

फरीदाबाद, 8 फरवरी।

      राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के समीप हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुण्ड में आयोजित जा रहे 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट मेले का जादू पर्यटकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। मेले में उमड़ रही दर्शकों की भीड़ में देसी दर्शकों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी मेला घूमने आ रहे हैं। भारतीय व विदेशी हस्त-शिल्प, खान-पान की स्टॉल पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़ से सूरजकुंड मेला इन दिनों दिल्ली एनसीआर का सबसे बड़ा इवेंट बना हुआ है।

रविवार को दोपहर बाद सूरजकुंड मेले की मुख्य सडक़ का नजारा चहल-पहल भरा रहा। मेला देखने बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के ग्रुप सूरजकुंड मेला की ख़ूबसूरती बढ़ाते नजर आए। पर्यटकों ने सूरजकुंउ मेले में आने को गुड एक्सपीरिएंस बताया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजदीक होने के कारण यातायात साधन को लेकर भी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। फरीदाबाद सहित दिल्ली एनसीआर से बसों का आवागमन सुलभ है। पर्यटकों ने बताया कि मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उन्हें भारतीय संस्कृति को भी करीब से जानने का मौका मिला।

सोमेश शर्मा राज्य ब्यूरो चीफ (हरियाणा)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!