आईसीएआई के प्रांगण मे रक्तदान शिविर का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

आईसीएआई के प्रांगण मे रक्तदान शिविर का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 3 जून (अरुण शर्मा)। चार्टर्ड अकाउंटेंट इंस्टीट्यूट फरीदाबाद और रेडक्रास सोसाइटी फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान मे आईसीएआई के प्रांगण मे एक स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा सीएमओ डॉ विनय गुप्ता, डीएसपी सीएम फ्लाइंग राजेश चेची ने विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित होकर रक्तदानियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें रक्तदान मुहिम के साथ जुडऩा चाहिए तथा रक्तदाता द्वारा दान किए गए रक्त से आपातकालीन स्थिति में किसी जरूरत मन्द व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है, उन्होंने कहा कि व्यक्ति को रक्तदान के महत्व का अहसास जब होता है जब कोई उसका अपना नजदीकी रक्त की कमी से जिदंगी और मौत से जुझ रहा होता हैं।
संस्थान के चेयरमैन सीए नीतेश पाराशर ने संस्थान सभी प्रशिक्षनार्थियो को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए ज्यादा से ज्यादा रक्तदान हेतु प्रेरित किया ।
इस अवसर पर बिजेन्द्र सोरौत सचिव रैडक्रॉस फरीदाबाद ने बताया कि रक्तदान के क्षेत्र मे पिछले कई वर्षों से हरियाणा राज्य मे प्रथम पायदान पर है तथा गत वर्ष 2022-23 मे भी सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं व रक्तदानियो की बदौलत प्रथम स्थासन पर रहा है इसीलिए सभी फरीदाबाद बधाई के पात्र हैं ।
रेडक्रॉस संरक्षक विमल खंडेलवाल ने बताया कि हम साल में 4 बार रक्तदान कर सकते हैं, एक यूनिट के माध्यम से तीन लोगों का जीवन बचाया जा सकता हैए हम सभी को नियमित रक्तदान करना चाहिए और लोगों को प्रेरित भी करना चाहिएए आज के आयोजन के लिए इंस्टिट्यूशन साधुवाद का पात्र हैए आज के दिन 87 रक्त वीरों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।
सीए विपिन शर्मा उन्हें बताया कि हमारा इंस्टिट्यूट मानवता के बहुत सारे कार्य करता है, हमारे स्टेट्यूट के द्वारा निरंतर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीए नितेश पराशर, कनिका गुप्ता, सीए मोहित अग्रवाल, सीए मनुज गर्ग, सीए हर्ष मित्तल, सीए संदीप शर्मा, सीए संजय गुप्ता, सीए शिव शर्मा, सीए राजिंदर सिंह ढिल्लों, सीए विपिन शर्मा, एनआईआरसीसी मेम्बर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, नीलम चौधरी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!