प्रदेश प्रभारी से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे विधायक राजेश नागर। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

प्रदेश प्रभारी से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे विधायक राजेश नागर।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 16 मई (अरुण शर्मा)। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज दिल्ली में हरियाणा प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लव देब से शिष्टाचार मुलाकात की। विधायक श्री नागर ने देब का अभिवादन कर आशीर्वाद लिया।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि बिप्लव देब किसी कार्यकर्ता से एक बार मिल लेते हैं तो फिर नहीं भूलते। वह इस प्रकार प्रदेश के ही हजारों कार्यकर्ताओं को उनके नाम से पहचानते हैं और उनके गुणों को भी जानते हैं। श्री नागर ने कहा कि नेताजी के साथ उनकी बड़ी ही आत्मीय मुलाकात रही। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के वर्तमान हालातों पर चर्चा की और भविष्य के मुद्दों पर भी बात हुई। इसके साथ ही नागर ने अपने तिगांव विधानसभा क्षेत्रए यहां के लोगों, राजनैतिक ताना बाना, विकास कार्य, प्रशासनिक कार्यप्रणाली आदि के बारे में भी प्रभारी को बताया।
विधायक राजेश नागर ने बिप्लव देब से उनके क्षेत्र में आने की प्रार्थना की जिस पर उन्होंने जल्द आने की बात कही। नागर ने बताया कि प्रभारी बिप्लव देब के शासकीय अनुभव से हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनने का उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। प्रदेश में सुशासन की बयार बह रही है जिससे आम हरियाणा वासी प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि हमारे मुखिया मनोहर लाल ने हरियाणा एक हरियाणवीं एक के मंत्र को अंत्योदय से जोडक़र एक नई राह दिखाई है। जिससे अगले वर्ष होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जीत का दृश्य स्पष्ट हो रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!