अब फरीदाबाद की सडक़े तिरंगा रोशनी से जगमगाएंगी – कृष्णपाल गुर्जर – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अब फरीदाबाद की सडक़े तिरंगा रोशनी से जगमगाएंगी – कृष्णपाल गुर्जर

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 17 मई (अरुण शर्मा)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जब सत्ता संभाली है तो एक संकल्प लिया था कि हर विधानसभा क्षेत्र में समान विकास करवाएंगे। 9 वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश की हर विधानसभा में नई-नई परियोजनाओं की सौगात दी है और अब फरीदाबाद की सडक़े तिरंगा रोशनी से जगमगाएंगी। भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज बडख़ल चौक स्मार्ट सिटी की स्मार्ट रोड पर 17 लाख की लागत से बनी तिरंगा लेजर लाइट का शुभारम्भ किया।
केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत देश में विकास कार्य तेज गति से है। आज बडख़ल चौक स्मार्ट सिटी के स्मार्ट रोड पर तिरंगा लेजर लाइट का शुभारंभ किया गया है। जब आप इस रोड पर चलेंगे तो आप को तिरंगा नजर आएगा। बडख़ल चौक से बाईपास रोड तक लेजर लाइट तिरंगे के रूप में नजर आएगी। इस रोड का नाम भी तिरंगा रोड रखा गया है।
लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए तिरंगा लेजर लाइट का आज शुभारंभ किया गया। पूरे शहर की सडक़ों को प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सुंदर बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। सडक़ों पर एलईडी लाइट लगाई गई है। आगरा कैनाल, लड़कियों के स्कूल और कॉलेज, स्किल यूनिवर्सिटी और हाईवे इन सब के विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं और फरीदाबाद की सुंदरता को भी बढ़ाया जा रहा है। सारे देश में जितनी भी स्मार्ट सिटी है सब में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। पहले कोरोना महामारी की वजह से काम में कुछ देरी हुई थी लेकिन अब सभी विकास कार्यो ने तेजी पकड़ ली है। शहर के पार्क, बडख़ल झील का पुननिर्माण, नेशनल हाईवे और हर शहर की गली को एलईडी से चमकाया गया है और यह सारी चीजें पिछले 9 में हुई है। जैसे देश बदल रहा है वैसे ही फरीदाबाद बदल रहा है। फरीदाबाद की तस्वीर बदल रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, निर्वतमान पार्षद सुभाष आहूजा, अजय बैंसला, डॉ कौशल बाठला, दीपक मेहता, नवीन कुमार गर्ग, सत नारायण गर्ग सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!