हनुमान मंदिर 1बी ब्लॉक के प्रधान अशोक अरोड़ा को फिर से बनाया प्रधान। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हनुमान मंदिर 1बी ब्लॉक के प्रधान अशोक अरोड़ा को फिर से बनाया प्रधान।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 8 मई (अरुण शर्मा)। पावन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर 1 बी ब्लॉक में जनरल बॉडी की बैठक का आयोजन रविवार को मंदिर प्रांगण में किया गया। जिसमें मंदिर कमेटी के प्रधान को लेकर चर्चा की गई। बैैठक में मंदिर के सरपरस्त गोवर्धन लाल कुमार, हरिओम, रामपाल शर्मा की अध्यक्षता में की गई। इसमें मुख्य रूप से 65 सदस्यों ने शिरकत की।
बैठक में सर्वसम्मति से पावन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर 1 बी ब्लॉक के प्रधान अशोक अरोड़ा को अगले दो वर्ष के लिए पुन: प्रधान बनाया गया। सलाहकार समिति की और से राकेश दीवान एवं नवजीवन गोंसाई, विपिन कुमार की देखरेख में यह सारी कार्यवाही हुई।
मीटिंग में सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने यूनानी मत से हाथ उठाकर श्री अशोक अरोड़ा को पुन: मंदिर का प्रधान बनाया। अशोक अरोड़ा का कार्यकाल अगले दो वर्ष तक रहेगा। अपनी नियुक्ति पर अशोक अरोड़ा ने मंदिर कमेटी से जुड़े तमाम पदाधिकारियों, संरक्षक, सलाहकार समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया
मीटिंग में मुख्य रूप से नवजीवन गोसाई, राकेश दीवान, सुरेंद्र अरोड़ा, पवन कुमार, हरीश, मनोज विरमानी, विजय कंठा, रमेश बत्रा, मनोहर नागपाल, दीपक सुखीजा, तरुण, सोनू नागपाल, मोनू नागपाल, दिनेश, कमल, विनोद, राकेश, संजय व भारत अरोड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!