मोदी के मन की बात से देश के करोड़ों लोगों को गाइडेंस मिलती है जिससे उनकी जीवनशैली में सुधार हुआ है – कृष्णपाल गुर्जर – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मोदी के मन की बात से देश के करोड़ों लोगों को गाइडेंस मिलती है जिससे उनकी जीवनशैली में सुधार हुआ है – कृष्णपाल गुर्जर

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 28 अप्रैल (अरुण शर्मा)। देश की जनता मोदी पर विश्वास करती है और उनकी बात का अनुशरण करती है। जनता का मोदी के प्रति और मोदी का देश की जनता के प्रति एक भरोसेमंद और भावनात्मक रिश्ता है। मोदी के मन की बात से देश के करोड़ों लोगों को गाइडेंस मिलती है जिससे उनकी जीवनशैली में सुधार हुआ है। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल कमल पर आयोजित फरीदाबाद लोकसभा की बैठक में यह कहा। भाजपा फरीदाबाद लोकसभा की आज एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे इस रविवार 30 अप्रैल को होने वाली श्री मोदी की 100 वीं मन की बात कार्यक्रम पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विस्तृत चर्चा की। बैठक में फरीदाबाद जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पलवल जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, मूलचंद मित्तल, आरएन सिंह, सुमन बाला, देवेंद्र चौधरी, मनमोहन गर्ग, जिला परिषद के चेयरमैन विजय लोहिया, हथीन नगरपालिका चेयरमैन सुमित, नगर परिषद पलवल चेयरमैन डॉक्टर यशपाल, जिला परिषद चेयरमैन मनोज रावत, होडल नगर परिषद चेयरमेन शीशपाल खडन, वाइस चेयरमेन, ब्लॉक समिति चेयरमेन, जिला पार्षद, फरीदाबाद नगर निगम के निवर्तमान पार्षद, नगर परिषद और ब्लॉक समिति के सदस्य, जिला परिषद पूर्व चेयरमैन विनोद चौधरी, जिला विस्तारक मनजीत जांगड़ा, अनिल नागर, पंकज रामपाल, विनोद गुप्ता, राज मदान और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।
मंत्री श्री गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात के माध्यम से दूर दराज की छोटी-छोटी सामाजिक और सेवा की बातों और घटनाओं को सांझा करते हैं ताकि देश व समाज के लोग भी उनसे प्रेरित हो सकें। श्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम से देशवासियों को प्रेरणा मिलती है और देशवासी हर महीने मन की बात सुनकर उनकी बात अपने जीवन में उतारते हैं जिससे लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने लोकसभा फरीदाबाद के निवासियों से आह्वान किया कि रविवार 30 अप्रैल सुबह 11 बजे हर घर पर मोदी की मन की बात सुनी जाए और फरीदाबाद लोकसभा के जन प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता भी अपने अपने बूथ पर जनता के साथ मन की बात अवश्य सुने ।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा के सभी बूथों पर मन की बात सुनी जाएगी। लोकसभा की सभी 9 विधानसभाओं में 900 जगहों पर प्रधानमंत्री मोदी की 100वीं मन की बात के उपलक्ष्य पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगेए जहां कार्यकर्ता और जनता प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात को सुनेंगे।
भाजपा पलवल के जिला अध्यक्ष चरणसिंह तेवतिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 100 वीं मन की बात के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। मोदी की मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकत्र्ता बड़े मनोयोग से सुनते हैं और इससे उनके अन्दर सेवा भाव और देश प्रेम की भावना का संचार होता है एवं भाजपा कार्यकत्र्ता पूर्ण निष्ठा, लगन और मेहनत से समाज व देश सेवा के लिए तत्पर रहता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!