जिला फरीदाबाद में सडक़ सुरक्षा के नियमों की पालना करना पूरी तरह से सुनिश्चित करें – अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जिला फरीदाबाद में सडक़ सुरक्षा के नियमों की पालना करना पूरी तरह से सुनिश्चित करें – अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 25 अप्रैल (अरुण शर्मा)। अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि जिला फरीदाबाद में सडक़ सुरक्षा के नियमों की पालना करना पूरी तरह से सुनिश्चित करें। सडक़ सुरक्षा नियमों की पालना करने के लिए जिस विभाग को जो भी दायित्व मिला है। उस विभाग के अधिकारी उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्धारित समय पर पूरा करें।
अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता आज मंगलवार को सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला फरीदाबाद में सडक़ सुरक्षा के नियमों सही पालना के क्रियान्वयन के लिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। समीक्षा बैठक में हरियाणा रोडवेज, ट्रांसपोर्ट, पुलिस एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों सहित बैठक से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एडीसी अपराजिता ने कहा कि अगर कही कोई सडक़ दुर्घटना होती है तो उस दुर्घटना के कारणों की सही तरीके से जांच हो और दुर्घटना में जिसकी लापरवाही हो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएं। सभी डिपार्टमेंट के अधिकारी एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें जोकि सडक़ सुरक्षा में कोई समस्या होतो उसका तुरंत निपटान करें। सभी एजेंसिया अपने अंडर बनी रोड की पूर्ण जानकारी दे और सडक़ बनाने में अगर ठेकेदार कोई कमी छोड़ें तो उस पर भी कार्यवाही की जाए।
सडक़ सुरक्षा के नियमों की पालना करने के लिए पुलिस प्रशासन और हाईवे के तकनीकी अधिकारी आपसी तालमेल करके कार्य को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करें। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सडक़ सुरक्षा के नियमों अनुसार हैं सडक़ पर लगाई जाने वाली पटिया, जेबरा क्रॉसिंग प्वाइंट और ग्रील लगाने, टूटने पर ठीक करवाने सहित बरसाती पानी या गंदा पानी इक्कठा होता है वहां उन स्थानों को चिन्हित करके वहां पर सभी समस्याओं को दूर करें।
आरटीए सचिव जितेंद्र गहलावत ने बैठक से जुड़े विभिन्न विषयों बारे एक-एक करके बारीकी से जानकारी दी।
बैठक में सीईओ जिला परिषद सुमन भांकर, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोकचंद, एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया, आरटीए सचिव जितेन्द्र गहलोत, एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन प्रदीप संधू सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और सडक़ सुरक्षा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!