डीसी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में फाइल रिहर्सल का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

डीसी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में फाइल रिहर्सल का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 15 अप्रैल (अरुण शर्मा)। जिले में 16 अप्रैल को संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सीडीएस, एनडीए व नेवल एकेडमी परीक्षा को सुनियोजित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। आज शनिवार को सैक्टर.12 के कन्वेंशन हाल में डीसी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में फाइल रिहर्सल का आयोजन किया गया। जहां उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन के लिए आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को टिप्स देकर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार दिशा निर्देश भी दिए।
डीसी विक्रम ने कहा कि यह काफी संवेदनशील कार्य है जिसे सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना है। वहीं अधिकारी सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश ना हो। परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने जो नियम निर्धारित किए हैं, उनका दृढ़ता से पालन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को कोई शंका हो तो उसे समय रहते दूर कर लें। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल रविवार को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिला में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां सीडीएस, एनडीए व नेवल एकेडमी कक परीक्षाएं तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरा चरण दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक व तीसरा चरण दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। वहीं एनडीए व नेवल एकेडमी परीक्षा के लिए प्रथम चरण प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक व दूसरा चरण दोपहर 2 बजे से सांय 4.30 बजे तक रखा गया है।
फाइनल रिहर्सल में एसडीएम बडख़ल कम परीक्षा के नोडल अधिकारी पंकज सेतिया ने परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 16 अप्रैल को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केन्द्रों पर शौचालयों आदि तमाम सभी व्यवस्था पूरी पूरी कर ली गई है।
यूपीएससी के आफिसर अजय गैरोला ने कहा कि आज 16 अप्रैल रविवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा फरीदाबाद में एनडीए, एनए व सीडीएस की 2023 की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जहां लिखित परीक्षा के आयोजन के लिए जिला फरीदाबाद में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं परीक्षा की पवित्रता तथा कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए केंद्रवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ट्रांजिट ऑफिसर एवं लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर की नियुक्तियां की गई हैं। लिखित परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अन्य अधिकारियों द्वारा सभी ऑफिसर एवं मजिस्ट्रेट को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यूपीएससी की हिदायतों के अनुसार परीक्षाओं में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। परीक्षा केंद्रो में केवल ड्यूटी देने वाले अधिकारी अन्दर जा सकते हैं। इसके अलावा कोई भी अधिकारी परीक्षा केंद्रों के अन्दर जाने पर यूपीएससी द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पूर्णतया पाबंदी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!